सीरियस तारे से जुड़े 9 अदभुत तथ्य – sirius star

वो तारा जो पृथ्वी पर से सबसे चमकीला दिखाई देता है उसे sirius star नाम दिया गया है। लेकिन sirius एक नही बल्कि दो तारो का समूह है। sirius A और sirius B.

बड़े तारे को सीरियस A और छोटे तारे को सीरियस B कहा जाता है। हमारी पृथ्वी से लगभग 8.6 प्रकाश वर्ष दूर महाश्वान तारामंडल में यह दो तारे स्थित है।

सीरियस तारा – Sirius star in hindi

हम जिसे सबसे ज्यादा चमकने वाला तारा मानते है वो sirius star A है। इस तारे को जानने की एक मात्र वजह इसकी चमक है।

इसकी चमक सूर्य से 25 गुना ज्यादा है। इसी वजह से रात को आसमान में सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई पड़ता है।

Sirius star in hindi

प्राचीन सभ्यता द्रारा इसे अलग अलग तरह से पहचाना जाता था। जैसे की

प्राचीन इजिप्तवासी सीरियस तारे को देखकर नाइल नदी कि आने वाली बाढ़ का पता पहले ही लगा लेते थे। इसी वजह से इस तारे को एक देवी के रूप में पूजा जाता था।

कुछ पूर्वजो ने महसूस किया कि सामान्य गर्मी की ऋतु में ज्यादा गर्मी होने की वजह यह तारा है। जो सूर्य के साथ उदय होता था।

जिस तरह ध्रुव तारे को देखकर दिशा का पता लगाया जाता था। ठीक उसी तरह समुद्रवासी इस तारे को देखकर दिशा तय करते थे। इसी वजह से उनके लिए यह तारा बहोत महत्वपूर्ण था।

नँगी आँखों से देखे जाने की वजह से इस तारे की खोज किसने की वो जानना लगभग असंभव है। लेकिन आज के समय में विज्ञान ने इसकी खगोलीय जानाकारी को हमारे सामने रखा है।

उस जानकारी के मुताबिक sirius A हमारे सूर्य से आकार मे 71% बड़ा है और द्र्व्यमान में दुगना है। इसकी सतह का तापमान लगभग 10,000℃ है।

इस तारे को रात के समय जहा ज्यादा प्रकाश ना हो ऐसी जगह से उत्तर दिशा की तरफ देखा जा सकता है।

अब बात आती है उसके साथी तारे सीरियस B की।

इन दोनों तारो में से sirius B एक सफेद बौना तारा है। जिसका सारा ईंधन समाप्त हो गया है। इसकी चमक sirius A की तुलना में 10,000 गुना कम है।

साथ ही यह एक बौना तारा होने की वजह से इसकी चमक दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है।

इसी वजह से प्राचीन सभ्यताए जिस तारे को पहचानती थी वो sirius star A ही था। क्योंकि sirius A की तेज चमक की वजह से sirius B को नँगी आँखों से देखना संभव नही है।

लेकिन साल 1862 में अमेरिका के द्रारा बनाये गए great refractor telescope के जरिये sirius B की खोज हुई। लेकिन फिर भी खगोलशास्त्रीओ के सामने कई पड़कार थे।

किसी भी तारे का द्र्व्यमान और दुरी उससे आने वाले प्रकाश के जरिये पता की जाती है। लेकिन यहा पर sirius A की चमक sirius B को ओवरटेक कर रही थी।

इसी वजह से सालो तक इसकी खगोलीय जानकारी हमे नही मिली। पर साल 2005 में हबल स्पेस टेलेस्कोप इसकी जानकारी जुटाने में कामयाब रहा।

वैसे तो यह तारा सिर्फ हमारी पृथ्वी जितना ही बड़ा है। लेकिन इसका द्र्व्यमान लगभग हमारे सूरज जितना है। अंत में जाकर यह सफेद बौने तारे में से ब्लेक बौने तारे में विकसित हो जाएगा।

जानिए: सफेद बौने तारे क्या होते है

Sirius star की अदभुत घटना

कई बार इस तारे में अजीब घटना देखने को मिलती है। जैसे की टिमटिमाना और रंग परिवर्तन। ऐसा लगता है मानो एक के बाद एक रंग रखे हो।

पृथ्वी के वायुमंडल के अलग अलग घनत्व और बदलते तापमान तारो से आ रहे प्रकाश को प्रभावित करते है। इसी वजह से पृथ्वी से देखने पर हमे ऐसी घटना देखने को मिलती है।

सिर्फ सीरियस ही नही बल्कि कई तारो के साथ यह घटना होती है लेकिन बहोत ज्यादा चमकने की वजह से यह तारा ज्यादा दीखता है और इसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। यह घटना होने पर कई लोगो ने इसे UFO समज कर रिपोर्ट भी किये थे।

सीरियस तारे से जुड़े तथ्य – Facts about sirius star

Sirius शब्द ग्रीक भाषा से आया है जिसका अर्थ चमक होता है।

प्राचीन भारत में इसे मृगव्याध के नाम से जाना जाता था। जिसका अर्थ हिरन का शिकारी होता है।

यह दोनों तारे हमारे सौरमंडल के नजदीक आ रहे है जिससे इसकी चमक में वृद्वि हो रही है ऐसा अगले 60 हजार वर्ष तक होगा फिर वो दूर जाने लगेगा लेकिन फिर भी 2,10,000 सालो तक यह हमारी पृथ्वी पर सबसे ज्यादा चमकने वाला तारा बना रहेगा।

अगर हम रात को देखेंगे तो शुक्र सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई देगा बजाय सिरियस के। लेकिन शुक्र एक ग्रह है ना की कोई तारा।

सिरियस A इतना ज्यादा चमकीला है कि उसे पृथ्वी की कुछ जगह से नँगी आँखों से भी देखा जा सकता है।

यह तारा जिस तारामंडल में स्थित है उसका नाम Canis major रखा गया है जो लेटिन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ greater dog जैसा होता है। इस वजह से सीरियस को dog star के नाम से भी जाना जाता है।

कुछ रिसर्च के मुताबिक sirius star C का भी अस्तित्व है। जो आकार में काफी छोटा है।

Sirius A हमारी पृथ्वी से सबसे ज्यादा दिखने वाला तारा है इसी वजह से उसे sirius B की तुलना में ज्यादा महत्व दिया जाता है।

ब्रह्मांड के इस सबसे ज्यादा चमकने वाले तारे sirius star की जानकारी आपको कैसी लगी। वैसे यह तो ब्रह्मांड की एक सामान्य रचना थी।

अगर आपको ब्रह्मांड के सबसे बड़े 10 रहस्यों को जानना है तो आप ये पढ़ सकते हो।

 

➡️ब्रह्मांड से जुड़े 10 अदभुत तथ्य

 

➡️ब्रह्मांड का सबसे बड़ा तारा UY scuti

 

➡️एलियन की खोज में निकला एक यान – वॉयजर

 

Leave a Comment