वो तारा जो पृथ्वी पर से सबसे चमकीला दिखाई देता है जिसे sirius नाम दिया गया है। लेकिन sirius एक नही बल्कि दो तारो का समूह है। sirius A और sirius B. बड़े तारे को सीरियस A और छोटे तारे को सीरियस B कहा जाता है। हमारी पृथ्वी से लगभग 8.6 प्रकाश वर्ष दूर महाश्वान तारामंडल में यह दो तारे स्थित है।
सीरियस तारा serius star in hindi
बड़े तारे का द्र्व्यमान हमारे सूरज से दो गुना है, जब की छोटे तारे का द्र्व्यमान हमारे सूरज जितना है। सिरियस A की सतह का तापमान 10,000 सेल्सियस और सिरियस B का 25,000 सेल्सियस है। इन दोनों में से सिरियस B एक बौना तारा है, जिसका सारा ईंधन समाप्त हो गया है। इसका आकार हमारी पृथ्वी जितना ही है लेकिन द्र्व्यमान ज्यादा होने की वजह से गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी से कई ज्यादा है। जब की बड़े तारे sirius A का आकार हमारे सूर्य से 71 प्रतिशत बड़ा है लेकिन द्र्व्यमान सूर्य से दुगना है।
![]() |
sirius A and sirius B |
Sirius A हमारी पृथ्वी से सबसे ज्यादा दिखने वाला तारा है इसी वजह से उसे sirius B की तुलना में ज्यादा महत्व दिया जाता है। प्राचीन सभ्यताए जिस तारे को पहचानती थी वो sirius A ही था। क्योंकि sirius B को बिना किसी टेलेस्कोप के देखना संभव नही है। वैसे भी सबसे पहले खोजा गया बौना तारा (white dwarf) sirius B था।
सीरियस की अदभुत घटना
कई बार इस तारे में अजीब घटना देखने को मिलती है। जैसे की टिमटिमाना और रंग परिवर्तन। ऐसा लगता है मानो एक के बाद एक रंग रखे हो।
पृथ्वी के वायुमंडल के अलग अलग घनत्व और बदलते तापमान की वजह से तारो में से आ रहे प्रकाश को प्रभावित करते है। इसी वजह से पृथ्वी से देखने पर हमे ऐसी घटना देखने को मिलती है। सिर्फ सीरियस ही नही बल्कि कई तारो के साथ यह घटना होती है लेकिन बहोत ज्यादा चमकने की वजह से यह ज्यादा दीखता है और इसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। यह घटना होने पर कई लोगो ने इसे UFO समज कर रिपोर्ट भी किये है।
तथ्य amazing facts
Sirius शब्द ग्रीक भाषा से आया है जिसका अर्थ चमक होता है।
प्राचीन भारत में इसे मृगव्याध के नाम से जाना जाता था। जिसका अर्थ हिरन का शिकारी होता है।
यह दोनों तारे हमारे सौरमंडल के नजदीक आ रहे है जिससे इसकी चमक में वृद्वि हो रही है ऐसा अगले 60 हजार वर्ष तक होगा फिर वो दूर जाने लगेगा लेकिन फिर भी 2,10,000 सालो तक यह हमारी पृथ्वी पर सबसे ज्यादा चमकने वाला तारा बना रहेगा।
अगर हम रात को देखेंगे तो शुक्र सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई देगा बजाय सिरियस के। लेकिन शुक्र एक ग्रह है ना की कोई तारा।
सिरियस A इतना ज्यादा चमकीला है कि उसे पृथ्वी की कुछ जगह से नँगी आँखों से भी देखा जा सकता है।
यह तारा जिस तारामंडल में स्थित है उसका नाम canis major रखा गया है जो लेटिन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ greater dog जैसा होता है। इस वजह से सीरियस को dog star में नाम से भी जाना जाता है।