जानिए ड्रेगन त्रिकोण के 7 तथ्य – Dragon triangle in hindi

जितना हमने चाँद को जाना है उतना हम अभी तक पृथ्वी के समंदर को नही जान पाए है। यह बात सच है और इसकी वजह dragon triangle in hindi जैसी रहस्यमय जगहे है।

ऐसा हो ही नही सकता कि आपने बरमूडा त्रिकोण के बारे में ना सुना हो। वो जगह जहा समुद्र के जहाज के साथ साथ आकाश में उड़ते प्लेन भी गायब हो जाते है। लेकिन यह सिर्फ इक लौती ऐसी जगह नही है जो रहस्यों से भरी पड़ी है।

ड्रैगन त्रिकोण जो की कई जहाजो को अपने अंदर निगल गया और उसकी वजह आज तक हमे पता नही है। वो क्यों इतना ज्यादा फेमस नही है। क्या इसीलिए की उसने सिर्फ 700 लोगो की ही जान ली है।

यह रहस्यमय जगह एक त्रिकोण के आकार की है जो japan, Philippines और Guam को जोड़ती है। यह फोटो आप नीचे देख सकते हो।

Information about dragon triangle in hindi
ड्रैगन त्रिकोण की जगह

चलिये जानते है dragon triangle के बारे में।

Dragon triangle in Hindi

ड्रैगन त्रिकोण के प्रख्यात होने की कहानी आज कल की नही है। आज से लगभग 800 साल पूर्व 13वीं सदी में कुबलई खान और उसके पौते चंगेज खान ने जापान पर आक्रमण करने के लिए अपने जहाज भेजे थे।

लेकिन उन जहाजो की किस्मत ने एक नया मोड़ लिया और वो इस ड्रैगन त्रिकोण (dragon triangle in hindi) के रास्ते से गुजर रहे थे, पर वो सारे जहाज और उनके सदस्य रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।

यह सिर्फ एक बार नही हुआ था। चंगेज खान की सेना को यह खतरनाक त्रिकोण दो बार निगल गया जिसमे 40,000 से ज्यादा लोग थे।

Dragon triangle – जापान की कहानी

आपके मन में विचार आया होगा की 13 वि सदी में इतनी ज्यादा टेक्नोलॉजी ना होने की वजह से उन गायब जहाजो को ढूँढना संभव नही रहा होगा, लेकिन आज के समय में विज्ञान की मदद से हम इस रहस्यों को जान सकते है।

लेकिन यह धारणा भी गलत निकली। साल 1950 में जापान के कुछ जहाज जो सामान ले जा रहे थे, वो सारे सदस्य के साथ लापता हो गये। इनमे से किसी भी इंसान का मृत शरीर तक ना मिला और ना ही उस जहाज के मलबे।

लेकिन जापान सरकार भी पीछे हठने वाले में से नही थी। उन्होंने साल 1952 में kai maru 5 नामके एक जहाज को समुद्र यात्रा के लिए रवाना किया। इस जहाज का काम था dragon triangle में खो गए पिछले जहाजो का पता लगाना।

यह शिप रवाना तो हुआ पर वापस कभी नही मिला। खोज करने पर बस इस शिप के कुछ मलबे मिले, जब की उस जहाज पर 31 सभ्य मौजूद थे पर किसी की भी डेड बॉडी नही मिली।

इस तरह कुल मिलाकर जापान ने 9 जहाजो को इस रहस्यमय जगह में खो दिया। जब kai maru भी लापता हो गया तब जापान सरकार ने इस जगह जाने पर प्रतिबंध लगा दिया और इस पर की जा रही रिसर्च को भी रोक दिया गया। साथ ही इस क्षेत्र को खतरनाक ज़ोन घोषित कर दिया।

अब आते है मुख्य बात पर, की कोन जिम्मेदार है इन सारे खतरनाक राज के पीछे। कोई रहस्यमय जिव,एलियन या कोई कुदरती घटना जो इन जहाजो को गायब कर देती है।

Monster in dragon triangle – रहस्यमय जिव

प्राचीन चीन सभ्यता ने इस जगह को dragon triangle नाम दिया है। उनके मुताबिक समुद्र के अंदर कोई रहस्यमय जिव रहता है जो जहाजो को नीचे खींच जाता है। इस जिव को वो ड्रेगन कहते थे। लेकिन पहले सवाल उठता है कि क्या असल में ऐसे जिव मौजूद है?

जवाब है पता नही। क्योकि हम अभी तक समुद्र के नीचे क्या क्या है वो जान नही पाए है। सुनने से तो यह ड्रैगन वाली बात बस कल्पना लग रही है। ऐसा ही कुछ मारियाना ट्रेंच के साथ भी है जो की दुनिया की सबसे गहरी पानी की खाई है। कुछ लॉगो का मानना है कि उस खाई में मेगालोडन शार्क रहती है, जो डाइनासोर को भी अंदर खिंच ले जाती थी।

About dragon triangle in hindi
पानी की गहराई में जिव

जानिए: मारियाना ट्रेंच से जुडी अद्भुत जनाकारी

अब यह विशाल समुद्री जिव वाली बात सच है या कल्पना, वो खोजने पर ही पता चलेगा। पर तब तक हम इस कुदरती घटना पर नजर डालते है।

Volcano in dragon triangle – ज्वालामुखी और भूकंप

एक कारण जो की सबसे ज्यादा तार्किक लगता है वो है समुद्र के अंदर रहे ज्वालामुखी। अगर आपको लगता है कि सिर्फ जमीन पर ही ज्वालामुखी (volcano) पाए जाते है तो आप गलत हो।

जितने जमीन पर नही है उससे ज्यादा ज्वालामुखी समुद्र में बने हुए है। ड्रैगन त्रिकोण के नीचे रहे यह ज्वालामुखी अपने लावा को पानी की सतह तक उछालते है। जिसमें जहाज नष्ट करने की पूरी ताकत होती है।

साथ ही यह ज्वालामुखी जब फटते है तब उस क्षेत्र में भूकंप जैसी परिस्थिति खड़ी होती है यह घटना बड़ी लहरो को जन्म देती है जो जहाज के डूबने का कारण भी बनती है।

लेकिन अगर यह वजह है जहाज के डूबने की, तो क्यों कभी जहाज के मलबे तक नही मिले। छायद उसका जवाब है मीथेन गैस।

Whether – मीथेन गैस और मौसम

Dragon triangle in hindi जिस जगह पर है वहाँ पानी के नीचे मीथेन गैस भारी मात्रा में उत्पन्न होता है। जो बड़े बड़े बुलबुलों को सतह पर बनाता है। इसी बुलबुले में जहाज पूरी तरह से फँस जाता है और नीचे चला जाता है। इस वजह से जहाज के एक टुकड़े का कतरा भी नही मिलता।

साथ ही यहाँ कुदरती बिजली बारिश की तरह गिरती है, जिसकी शक्ति के सामने जहाज कुछ नही है।

About dragon triangle – विद्युत चुम्बकीय तरंग

आम तौर पर देखा गया है कि dragon triangle पर ठंडे और गर्म पानी की बाढ़ आती रहती है। इसी पर से Ivan T. Sanderson नाम के इंसान ने कल्पना की की इस बदलते समुद्र तापमान की वजह से यहा विद्युत चुम्बकीय घटनाएं जन्म लेती है।

फिर जब जहाज इस क्षेत्र से पसार होता है तब यह चुम्बकीय तरंगे उनके दिशासूचक यंत्र और दूसरे साधनों को खराब कर देता है। और फिर वह जहाज खो जाता है। लेकिन इसका कोई सबूत नही है बस एक कल्पना है।

इसके साथ ही समुद्र का सबसे बड़ा खतरा तूफान होता है। और जब ऐसी जगह हो जहाँ विद्युत चुम्बकीय तरंगों का प्रमाण ज्यादा हो वहाँ समुद्री तूफान और भी भयानक हो जाते है।

अब आते है सबसे खास विषय पर जो लॉगो को पसंद है।

Alien in dragon triangle in hindi – एलियन और आयाम

कुछ लॉगो का मानना है कि इस जगह पर एलियन रहते है जो पृथ्वी पर अपना डेरा जमाए हुए है। उन्हें इंसानो का आना पसंद नही है इसीलिए वो जहाजो को कैद कर लेते है।

दूसरी और यह भी कहानी है कि dragon triangle in hindi दूसरी दुनिया का दरवाजा है। यहाँ जाने वाले जहाज दूसरे आयाम में पहुंच जाते है। इस तरह की कुछ धारणाए बरमूडा त्रिकोण को लेकर भी है।

यह सुनने में तो बड़ा रोमांचक लगता है लेकिन असल में ऐसा होने की संभावना लगभग ना के बराबर है। हां, यह संभव है कि इस ब्रह्मंड या दूसरे आयाम में एलियन हो सकते है, लेकिन पृथ्वी पर थोड़ा मुश्किल है।

जब तक एलियन नही मिलते तब तक Dragon triangle के तथ्यों को ही जान लेते है।

Facts about dragon triangle in hindi

हमारी पृथ्वी गोल है, अगर हम इसके बीच में एक लाइन खीचेंगे तो वो बरमूडा और ड्रैगन दोनों त्रिकोण के बीच से पसार होती है।

Vile vortex उसे कहते है जहाँ विद्युत चुम्बकीय तरंगे आम जगह से कई गुना शक्तिशाली होती है। ऐसी दुनिया में कुल मिलाकर 12 जगह है जिसमे से एक यह है।

खतरनाक घटनाओं के चलते ही इसका नाम devil’s sea रखा गया है, जिसका अर्थ होता है शैतानी समुद्र।

बरमूडा त्रिकोणबरमूडा त्रिकोण के क्षेत्र को अंकित किया जाता है लेकिन dragon triangle का क्षेत्र कहा तक है,ये अभी भी एक रहस्य है। क्योंकि यह क्षेत्र कभी बढ़ता है तो कभी छोटा हो जाता है।

एक बात जो कई लोग मानते है कि उन्होंने एक स्त्री को एक जहाज पर देखा है। एक विचीत्र जहाज और वो अजनबी स्त्री कोन थी अभी भी एक रहस्य ही बना हुआ है।

तो बस यह थी dragon triangle in hindi से जुडी जानकारी। अगर आप ब्रह्मांड से जुडी जनाकारी या इस तरह के अद्भुत रहस्यों को पसंद करते हो तो यह लेख पढ़ सकते हो।

➡️Mandela effect रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 

➡️एलियंस कहाँ है यह सवाल उठाते fermi paradox के बारे में (7 facts)

 

➡️स्थिर ध्रुव तारे की कहानी

 

Leave a Comment