आखिर क्या है मारियाना ट्रेंच के अंदर

समुद्र की एक ऐसी रहस्यमय जगह जहाँ अब तक सिर्फ तीन लोग ही पहुंच पाए है। उस जगह को Mariana trench कहा जाता है।

अगर आपको लग रहा है कि कुदरत की अदभुत जगहे सिर्फ जमीन पर ही है तो आपको इस मारियाना ट्रेंच नाम की जगह के एक बार दर्शन करने की जरूरत है। लेकिन पहले इस अद्भुत बातों को जान लीजिए।

मारियाना ट्रेंच क्या है – what is Mariana trench in hindi

जैसे हमारे यहाँ ऊपर जमीन होती है उसी तरह समुद्र के पानी के नीचे भी जमीन बनी हुई होती है। लेकिन इस समुद्री जमीन में भी कई जगहों पर खाई बनी हुई होती है। कही पर ज्यादा गहरी तो कही पर कम गहरी।

अमेरिका के मारियाना आइलैंड के नजदीक एक समुद्री जगह है जहाँ पर कई खाईया बनी हुई है। और इसी खाईयो के ग्रुप को Mariana trench कहा जाता जाता है। इस ग्रुप में छोटी और बड़ी कई खाईया आयी हुई है।

What is Mariana trench in hindi
मारियाना ट्रेंच की जगह

मारियाना ट्रेंच का आकार दिखने में अर्ध चंद्राकर जैसा है। उसकी लंबाई 2,500 किलोमीटर और चौड़ाई 69 किलोमीटर है। इतने एरिया में सिर्फ खाई ही खाई बनी हुई है।

लेकिन इनमे सबसे गहरी खाई है उसे नाम दिया गया है Challenger deep. यह सिर्फ मारियाना ट्रेंच के समूह की ही नही बल्कि पूरी दुनिया की सबसे गहरी खाई है। इस खाई में कई रहस्य छिपे हुए है। तो चलिए जानते है उन रहस्यों को।

मारियाना गर्त का इतिहास – history of Mariana trench in hindi

यह बात साल 1875 की है। ब्रिटिश लोगो का एक जहाज (HMS Challenger) समुद्र की सफर पर था। यह जहाज समंदर के अभ्यास के लिए ही निकला था। लेकिन रास्ते में उन्हें यह खाई मिल गयी। उस समय तो ज्यादा टेक्नोलॉजी नही थी, इसीलिए इस खाई को एक रस्सी के जरिये नापा गया।

नापने पर जो गहराई सामने आई उसने सबको दंग कर दिया। यह गहराई 8 किलोमीटर जितनी थी। इस खाई को जिस जहाज ने खोजा था उसी के नाम पर से इस खाई का भी नाम रखा गया Challenger deep.

लेकिन खोज यही नही रुकी। साल 1951 में ब्रिटिश लोगो ने फिर से अपना एक जहाज (HMS Challenger-2) रवाना किया समुद्री अभ्यास के लिए। इस जहाज ने फिर से अपनी नई टेक्नोलॉजी के जरिये इसे नापा। लेकिन इस बार यह गहराई पहले से कही ज्यादा थी। लगभग 11 किलोमीटर के आसपास।

आप अभी जहा पर है वहाँ से 11 किलोमीटर जितनी किसी दुरी को सोचिये। अब आप जहाँ है वहाँ से लेके उस दुरी को ऊंचाई की तरह अपने मन में सोचिये। हां, तो बस इतनी गहराई है उस खाई की।

क्या खास है इस चैलेंजर डीप में – Challenger deep in hindi

Challenger deep ki gaharai kya hai
चैलेंजर डीप खाई

अगर आप समंदर में कूदोगे तो आप ज्यादा से ज्यादा 70 मीटर तक ही जा पाओगे। क्योकि इसके बाद हमारे ऊपर रहे पानी का दबाव हम पर इतना होगा की हमारा शरीर जेल नही पाएगा। जैसे जैसे आप नीचे जाते जाओगे आप पर पानी का दबाव बढ़ता जाएगा। और जब आप चैलेंजर डीप के आखरी पॉइंट पर पहुंच जाओगे तब आप पर पानी का इतना दबाव होगा जितना आप पर 100 हाथी रखे हो।

पहुंचे हुए लोग – Mariana trench in hindi

माउन्ट एवरेस्ट जो की धरती का सबसे ऊंचा पर्वत है उस पर अब तक हजारो लोग पहुंच चुके है लेकिन दुनिया की सबसे गहरी खाई चैलेंजर डीप में अब तक सिर्फ 3 लोग ही पहुंच पाए है।

सबसे पहले साल 1960 में जैक्स पिककार्ड और डॉन वॉल्श नाम के दो इंसान इस खतरनाक खाई में गये थे। पांच घँटे के सफर के बाद आखिर कार वो Challenger deep के आखरी बिंदु तक पहूंच गये। वहा पर उन्होंने 20 मिनिट जितना समय बिताया। पर वहा ज्यादा अँधेरा और धूल होने की वजह से कुछ रिकॉर्ड नही कर पाए।

जब इन्होंने यह सफर किया तब कुछ वैज्ञानिक इस बात पर झगड़ रहे थे की इतनी गहराई पर समुद्री जीवन है या नही। लेकिन पिककार्ड ने कहा कि उसने वहां पर एक मछली जैसे छोटे जिव को देखा था। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि समुद्र की इतनी गहराई पर जीवन मौजूद हो सकता है।

यह बात बहोत अचंबित करने वाली थी। क्योंकि इतने दबाव पर हड्डियां भी टूट कर बिखर जाती है। तो ना हड्डियां ना जीवन। लेकिन हाल के अभ्यास से पता चला है कि वहाँ पर कई तरह के जिव रहते है। पर यह कैसे हो सकता है। जहाँ सूर्य का प्रकाश भी ना पहुंचता हो ऐसे गहरे समुद्र में जीवन होना प्रकृति का एक अजुबा है।

हॉलीवुड के एक डायरेक्टर जिनका नाम james cameron है वो साल 2012 में अपनी खुद की डिज़ाइन की हुई सबमरीन के जरिये इस चैलेंजर डीप खाई के अंत तक पहुंचे थे। अगर आपको नही पता की ये इंसान कोन है तो आपको बता दू की क्या आप ने अवतार या टाइटैनिक मूवी देखी है। उस मूवी को बनाने वाले का नाम ही james cameron था।

वहाँ पर उन्होंने अपने केमरा से कुछ रिकॉर्ड भी किया था। उनकी सफर का यह वीडियो देखें, आपको बहोत जल्दी समझ में आ जाएगा।

देखिये चैलेंजर डीप को

रहस्यमयी शार्क – Mariana trench megalodon

कुदरत की कोई ऐसी अद्भुत चिज जब सामने आती है तो उसकी कहानियां भी बनती है जैसे माना जाता है कि बरमूडा ट्रायंगल में एलियन की दूसरी दुनिया का दरवाजा है कुछ उसी तरह यहाँ की कहानी ये है कि Mariana trench के नीचे megalodon रहती है

megalodon वही खूंखार मछली है या कहे मॉन्स्टर मछली जिसका वजन 20 टन जितना होता है और वो आराम से T-rex डायनासोर को पानी के अंदर खिंचने की शक्ति रखती है। छायद आपने हॉलीवुड मूवी यह शार्क देखी हो। अगर देखी हो तो कमेंट में मूवी का नाम जरूर बता देना।

मारियाना ट्रेंच – Pollution in Challenger deep

इसमें कोई शक नही की Challenger deep प्रकृति की एक अद्भुत रचना है लेकिन सवाल ये उठता है कि कब तक यह सुरक्षित रहेगी। यह एक ऐसी जगह है जहाँ इंसानो का पहुंचना बेहत ही कठिन है। लेकिन हम नही पहुंच सकते तो क्या हुआ, हमारा कचरा तो वहाँ पर पहुंच रहा है।

पिछले सालों में कई बार इस गहरी खाई पर अभ्यास किया गया। यह जानने के लिए की इतनी गहराई में समुद्री जीवन कैसा है लेकिन वहा हमे p.o.p. मिला। यह एक रासायनिक कचरा है जिसे 1970 में बंद कर दिया गया था, पर बदकिस्मती से बाकी का कचरा समंदर में मिल गया।

वहाँ पर कचरा मिलना कोई आम बात नही है। इनसे समुद्री जीवों को भी खतरा रहता है। जिस मिशन से इस कचरे का पता चला था उस मिशन के लीडर एलन ने कहा था कि ” देखिए हम इंसानो का धरती और समुद्र पर क्या असर पड़ रहा है।”

चलिए अब मारियाना ट्रेंच के कुछ अजीब तथ्यों को जानते है।

मारियाना ट्रेंच के बारे में- Facts about Mariana trench in hindi

Mariana trench की सबसे गहरी खाई चैलेंजर डीप दो बड़ी प्लेटो के टकराने की वजह से बनी थीं। यह घटना 18 करोड़ साल पुरानी है।

अभी की रिसर्च के दौरान हमारे सामने कई जिव सामने आये है जो उस जगह पर रहने के योग्य है। एक ऑक्टोपस जो की पारदर्शक है और एक सफेद मछली जो की अजीब तरह की दिखती है।

 अगर बात करे मारियाना ट्रेंच के गहराई के जीवन की तो वहाँ पर 200 से ज्यादा तरह के जिव पाए गए है।

8 जून 2020 को चीन भी इस खाई का अभ्यास कर चुका है उसने अपनी सबमरीन को mariana trench in hindi की सबसे गहरी खाई चैलेंजर डीप में भेजा था।

क्या आपको माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पता है। लगभग 9 किलोमीटर जितनी। लेकिन Challenger deep की गहराई 11 किलोमीटर है। अगर आप माऊंट एवरेस्ट को उठाकर इस खाई में रख दोगे तो भी इसमें अभी 2 किलोमीटर जितनी गहराई बच जाएगी।

क्या आप  mariana trench की इस रहस्यमयी जगह पर जाना चाहेंगे, या फिर समुद्र की उस जगह जाना पसंद करेंगे जहाँ एलियन रहते है।

 

जानिए: बरमूडा त्रिकोण, अमेरिकी जहाज और एलियन की कहानी

 

Leave a Comment