प्रकाश वर्ष क्या है जानिए सब कुछ

प्रकाश वर्ष यह शब्द सुनकर आपको लग रहा होगा की यह कोई समय का मात्रक है या फिर इसे किसी भी तरह समय को नापने के लिए इस्तमाल किया जाता होगा। लेकिन ऐसा नही है। चलिए जानते है असल में यह है क्या।

प्रकाश वर्ष क्या है What is light year in hindi

एक साल में प्रकाश जितने अंतर की दुरी तय करता है उसे एक प्रकाश वर्ष कहते है। अगर आपको पता ना हो तो बता दू की प्रकाश की गति 3,00,000 किलोमीटर प्रति सेकंड की होती है। मतलब की प्रकाश एक सेकंड में 3,00,000 किलोमीटर जीतनी दुरी तय करता है। अब चलिए जानते है कि प्रकाश एक साल में कितनी दूरी तय करता है।

Light year in hindi
Light year

अगर प्रकाश लगातार एक साल तक सफर तय करेगा तो वो कुल 9.6 ट्रिलियन किलोमीटर जितना होगा। जो पक्का 94,60,73,04,72,58,08,00 मिटर होता है।

प्रकाश वर्ष का उपयोग क्यों और कहाँ पर होता है light year use in hindi

पृथ्वी पर हम दुरी को नाप ने के लिए मीटर, माइल या फिर किलोमीटर जैसे यूनिट का इस्तेमाल करते है। लेकिन अगर बात करे ब्रह्मांड की तो वो बहोत बड़ा है। और इसे किलोमीटर या फिर माइल में नही नापा जा सकता। इसी लिए प्रकाश वर्ष यानी की लाइट यर का उपयोग किया जाता है। अगर बात करे हमारे सूर्य के सबसे नजदीकी तारे की तो वो लगभग 4.2 प्रकाश वर्ष दूर है। मतलब की मैंने ऊपर अभी जो प्रकाश वर्ष का अंतर मीटर में बताया उसका 4.2 गुना ज्यादा।

इस से आप समझ सकते है कि इतने लंबे और जटिल संख्या की वजह से कितनी समस्याए हो सकती है। यह तो था एक छोटा सा अंतर। चलिए थोड़े बड़े पैमाने पर इसका उपयोग देखते है।

हमारी पृथ्वी मिल्की वे गेलेक्सि के केंद्र से 27 हजार प्रकाश वर्ष दूर है।

एंड्रोमेडा आकाशगंगा पृथ्वी से लगभग 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर है।

कुछ गेलेक्सि तो हम से अरबो प्रकाश वर्ष की दुरी पर है। जैसे की अब तक की खोजी गयी सबसे बड़ी गेलेक्सि ic 1101 हम से लगभग 1 अरब प्रकाश वर्ष की दुरी पर स्थित है।

अब आप समझ गए होंगे की ब्रह्मांड में तारो गेलेक्सि और ग्रहो के बीच की दुरी इतनी ज्यादा होती है कि प्रकाश की गति इतनी तेज होने के बावजूद भी उसे अंतर तय करने में लाखों साल लग जाते है। तो फिर मिटर या किलोमीटर जैसे एकम के उपयोग के बारे में सोचना ही बेकार है।

एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट और प्रकाश वर्ष astronomical units and light years

ब्रह्मांड में कुछ हद तक दूरी को नाप ने के लिए एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट का भी इस्तेमाल किया जाता है। पृथ्वी और सूर्य के बीच के अंतर को 1 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट कहा जाता है। इस एकम का उपयोग सौर मंडल मे रहे प्लेनेट, धूमकेतु जैसी चीजो के बीच का अंतर नाप ने के लिए किया जाता है। सौर मंडल की दुरी इतनी ज्यादा नही होती की वहा पर प्रकाश वर्ष जैसे बड़े एकम का उपयोग किया जाए। अगर बात करे हम अपने सूर्य की तो, उसकी रौशनी को पृथ्वी पर आने में 8 मिनिट 20 सेकंड जितना समय लगता है। जो की यह दुरी लाइट यर एकम में बहोत छोटी है। लेकिन बात करे सौर मंडल के बाहर की, तो वहाँ पर इस छोटे यूनिट का इस्तेमाल करना काफी नहीं है। इसके लिए एक बड़े स्केल वाले यूनिट की जरूरत होती है। ओर वो एकम light year है।

पृथ्वी और सूर्य के बीच का अंतर 150 मिलियन किलोमीटर होता है। मतलब की

1 एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट = 1500 लाख किलोमीटर

प्रकाश वर्ष और भुतकाल  Looking into past through light year

आपको क्या लगता है जब हम ब्रह्मांड में इतनी दूर स्थित चीजो को देखते है तब वो उसी समय की दिखती है। बिलकुल भी नही। हम किसी भी चीज तब देख सकते है जब रौशनी उस चीज से टकराकर हमारी आँखों में पड़े। मतलब की जितने समय में रौशनी चीज से टकराकर हमारी आँख तक पहुँचती है उतने समय वो चीज हमे पुरानी दिखती है। पृथ्वी पर यह घटना इतनी ज्यादा मायने नही रखती, क्योंकि हम जो चीजे देखते है उसकी हम से दुरी कम होती है और प्रकाश की गति बहोत ही ज्यादा।

लेकिन अगर बात करे ब्रह्मांड के सितारों की तो उसकी दुरी मैने आपको बताया उसी तरह बहोत ज्यादा होती है। यहाँ तक की प्रकाश को भी वो दुरी तय करने में लाखों साल लग जाते है। मतलब की जब रौशनी उस तारे से निकलकर हमारी पृथ्वी तक पहुँचती है तब तक कई साल बीत चुके होते है। और इसकी वजह से वो तारा या ग्रह हमे उतने साल पुराना दिखाई देता है। एक तरह से कहे तो हम उसके भुतकाल को देख रहे होते है।

चलिए पहले बात करते है हमारे सूर्य की। तो जब सूर्य की रौशनी या फिर कहे प्रकाश उसमे से निकलता है तो वो पृथ्वी तक पहोंचने में 8 मिनिट 20 सेकंड का समय लेता है। इसकी वजह से हम जिस सूर्य को देखते है वो 8 मिनट 20 सेकंड जितना पुराना होता है।

अगर बात करे सबसे नजदीकी तारे की तो वो हम से लगभग 4.2 प्रकाश वर्ष दूर है। इसकी वजह से उस तारे की रौशनी को हम तक पहुंचने में 4.2 वर्ष जितना समय लगता है। और फिर जब हम उस तारे को देखते है तो वो हमें 4.2 साल जितना पुराना दीखता है।

एंड्रोमेडा आकाशगंगा हम से 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर है। इसका मतलब की हम जीस एंड्रोमेडा को अभी देख रहे है वो 25 लाख साल पहले वैसी दिखती थी।

Fun fact : अगर हम पृथ्वी से 10 प्रकाश वर्ष की दुरी पर एक बड़ा सा आइना लगा दे तो उसमे हमें उसमे 20 साल पुरानी पृथ्वी दिखेगी। कैसे वो आप कमेंट बॉक्स में बताइए।

तो बस यह थी light year के बारे में कुछ जानकारी। अगर आपको ऐसे ही और ब्रह्मांड से जुडी जानकारी पसंद है तो आप हमारी इस वेबसाइट को और अच्छे से देख सकते है।

1 thought on “प्रकाश वर्ष क्या है जानिए सब कुछ”

Leave a Comment