आज हम बात करेंगे ब्रह्मांड के सबसे ज्यादा 5 अजीब ग्रहो ( strange planet) के बारे में जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाओगे।
5 सबसे अजीब ग्रह – 5 strange planet in hindi
1. आग से बना हुआ ग्रह – The lava planet
आपने पानी के समंदर को तो कभी न कभी देखा ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी लावा से बने हुए समंदर को देखा है। अगर नही तो आपको corot 7B नाम के ग्रह पर जाना चाहिए। क्योंकि इस ग्रह पर आग की नदियां बहती है। corot 7B एक वैज्ञानिक नाम है। जब की सामान्य तौर पर इसे लावा प्लेनेट के नाम से जाना जाता है। यह ग्रह हमारी पृथ्वी से 489 प्रकाश वर्ष दूर है और इसे साल 2009 में खोजा गया था।
आप सोच रहे होंगे की कोई ग्रह आग से बना हुआ कैसे हो सकता है। तो चलिए में आपको समजाता हूं। यह ग्रह पहले गैस से बना हुआ एक विशाल ग्रह था। जिसे gas giant planet कहते है। लेकिन यह ग्रह अपने तारे के बहोत ही नजदीक था। जिसकी वजह से सारा गैस जलकर खाक हो गया और पीछे छूट गई सिर्फ जलती चट्टाने। यह वही लावा होता है जो हमारी पृथ्वी पर बने ज्वालामुखी के अंदर पाया जाता है। बस फर्क इतना है कि यहा पर लावा ही लावा है। यह ग्रह अपने तारे से इतना नजदीक है उसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हो की यहा पर एक साल सिर्फ 20 घँटे जितना ही होता है।
Lava planet |
इस ग्रह पर और एक अजीब चीज होती है। इस ग्रह पर अपने तारे के बेहद ज्यादा नजदीक होने की वजह से बहोत ही ज्यादा तापमान होता है लगभग 2200℃ जितना। साथ ही यह ग्रह अपने तारे से बंधा हुआ है। मतलब की इस तारे के एक तरफ सिर्फ दिन रहता है और दूसरी तरफ सिर्फ रात। ऐसा होने की वजह से दिन वाले क्षेत्र में बहोत गर्मी और रात वाले क्षेत्र में बहोत ठंड होती है। इस ग्रह पर बहोत गर्मी होने की वजह से जो लावा होता है वो भाप में बदल जाता है और उस भाप के बादल बनते है। जब यह बादल रात वाले क्षेत्र की तरफ जाते है तो ठंडे होने लगते है। इसकी वजह से वहाँ पर बारिश होने लगती है। लेकिन यह बारिश पानी की नही चट्टानों की होती है। क्योंकि जो लावा भाप बनकर बादल बने होते है वो ठंडे पड़ने की वजह से पथ्थरों में बदल जाते है जिससे चट्टानो की बारिश होती है।
2. तीन सूर्य वाला ग्रह – triple solar system
HD 188753 नाम का यह ग्रह सबसे अनोखा और खूबसूरत है। लेकिन यहाँ पर ऐसा क्या है जिससे यह ग्रह सबसे अनोखा है। इसका जवाब है इसके सूर्य। इस ग्रह के सोलार सिस्टम में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन तीन तारे मौजूद है। इसका मतलब की अगर आप इस ग्रह की जमीन पर खड़े होंगे तो आपकी तीन परछाई होगी। इसके साथ ही यह तीनों तारे जल्दी जल्दी एक दूसरे को क्रॉस करते रहते है। जिससे बहोत ही रोमांचक द्रश्य देखने को मिलता है। अगर आपको सूर्यास्त को देखना पसंद है तो यह ग्रह आपके लिए ही बना है। वैसे यह ग्रह हमारी पृथ्वी से 151 प्रकाश वर्ष दूर है। तो अभी के समय में वहाँ पर जाना संभव नही है। साथ ही तीन सूर्य होने की वजह से यहा पर गर्मी बहोत ज्यादा होती है।
Three solar system |
3. 55 cancri E – diamond planet
अगर आपको एक ऐसा ग्रह मिल जाए जो सिर्फ हीरो से बना हुआ हो। तब तो आपके पास पैसे ही पैसे होंगे। लेकिन क्या सच में हमारे ब्रह्मांड में हीरो से बनी दुनिया है। तो इसका जवाब है हां। लेकिन कैसे चलिए जानते है।
हमारे ब्रह्मांड में 55 cancri E नाम का एक ग्रह मौजूद है जो हीरो से बना हुआ है और वहाँ पर हीरो की बारिश भी होती है। ऐसा होने की वजह है वहाँ का तापमान और ग्रह पर मौजूद तत्व। यह ग्रह अपने तारे से बहोत करीब है। इतना करीब है कि इसे अपने तारे का एक चक्कर पूरा करने में सिर्फ 3 दिन लगते है। मतलब की 3 दिन में एक साल खत्म। अपने तारे से इतना करीब होने की वजह यहाँ पर बहोत ही ज्यादा गर्मी पड़ती है और तापमान कुछ ज्यादा ही रहता है। साथ ही इस ग्रह पर कार्बन की मात्रा ज्यादा है। तापमान ज्यादा होने की वजह से कार्बन भाप बनकर बादल बनते है और ठंडे वातावरण में आते ही इसमें से बारिश होती है लेकिन पानी की नही हीरो की। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा कैसे। तो में आपको बता दू की कार्बन और हीरे में एक ही तत्व होता है। जब कार्बन पर हाई तापमान और प्रेसर डाला जाता है तब कार्बन हीरे में बदल जाता है। इस प्लेनेट पर गुरुत्वाकर्षण बल हमेंशा ज्यादा ही रहता है क्योंकि यह अपने तारे से बहोत करीब है और इसकी गति भी ज्यादा है। इसी वजह से इस प्लेनेट की चीजो पर दबाव बना रहता है।
वैसे आप सोच रहे होंगे की इस ग्रह पर कितनी मात्रा में हीरे है। यह प्लेनेट पृथ्वी से कही ज्यादा बड़ा है और यहा का एक तिहाई (1/3) भाग हीरो का बना हुआ है। अगर हम सारे हीरे को जोड़कर एक बड़ा हिरा बनाए तो इसका कद हमारी पृथ्वी से भी बड़ा होगा। वैसे इस ग्रह को साल 2004 में ही खोजा गया था।
4. J 1407 b – the Lord of rings
अगर में आप से पुछु की हमारे सौर मंडल में सबसे सुंदर ग्रह कोन सा है। आपका जवाब होगा शनि ग्रह। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह इस ग्रह के आसपास वलय बने हुए है जो इसे सुंदर बनाते है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक ब्रह्मांड में किस ग्रह के पास सबसे ज्यादा वलय यानि की रिंग है। J 1407 वो ग्रह है जिसकी रिंग्स अब तक खोजे गए सारे प्लेनेट से ज्यादा है। आप इस अद्भुत चीज को नीचे दिखाए गए फोटो में भी देख सकते है।
Amazing planet rings |
वैसे तो यह ग्रह हमारी पृथ्वी से 420 प्रकाश वर्ष दूर है लेकिन फिर भी इसकी खोज 2012 में ही हो गयी थी। आप सोच रहे होंगे की इसमें अजीब चीज क्या है। तो इसकी खासियत यह है कि यह रिंग्स हजारो किलोमीटर तक फैली हुई है और अपने तारे से आने वाली रौशनी के 55% जितने भाग को रोकने की क्षमता रखती है यह रिंग्स। यह सारी रिंग्स शनि ग्रह की रिंग्स से 200 गुना बड़ी है। साथ ही इन वलय की संख्या 36 जितनी है। पर यह वलय कुछ समय के बाद इस ग्रह के चाँद में बदल जाएंगे।
5. GJ 1214 B – the water world
अगर आपको ऊपर वाला ग्रह पसंद ना आया हो तो कोई बात नहीं। आपको यह ग्रह जरूर से पसंद आएगा। आपने यह तो जान लिया की आग के समंदर से बना एक ग्रह है। लेकिन हमारे ब्रह्मांड में एक ऐसा ग्रह भी जो पानी के समंदर से बना है। आप कहेंगे इसमें क्या क्या अजीब है। हमारी पृथ्वी पर भी पानी के समंदर है। इसमें अजीब चीज यह है की यह ग्रह पूरी तरह से पानी का बना हुआ है। मतलब की आप जहाँ देखो बस पानी ही पानी नजर आएगा। ऐसा बिलकुल नही है कि इस ग्रह पर जमीन ही नही है। कई जगहों पर जमीन दिखाई देती है। लेकिन बहुत ही कम मात्रा में। और इस जमीन का क्षेत्र भी बहुत छोटा होता है। एक आइलैंड जितना। वैसे यहाँ पर कई जगहों पर जमीन है, लेकिन वो जगह बर्फ की चट्टानो से बनी हुई है।
अजीब ग्रहो के बारे में – conclusion
तो अब आप सोचिये एक ऐसा ग्रह जहाँ पर पानी के समंदर है और दूसरी तरफ ऐसा ग्रह जहा पर आग के समंदर है। है ना गजब का हमारा ब्रह्मांड। तो यह थे हमारे ब्रह्मांड के 5 अजीब ग्रह।
अगर आप ऐसे ही ब्रह्मांड और विज्ञान से जुड़े और अदभुत रहस्यों के बारे में जानने की रूचि रखते है तो आप हमारी इस वेबसाइट को और अच्छे से देखिये। यहाँ पर नीचे हमने आपके लिए आपकी पसंद के मुताबिक जानकारी को वर्गीकृत किया है। अगर आपको ब्रह्मांड से जुड़े रहस्य के बारे में जानना है तो universe पर क्लिक करे और अगर आपको रहस्यमय घटनाओं के बारे में जानना है तो mysteries पर क्लिक करे।
इसे भी पढ़े ⏩ हमारे ब्रह्मांड के बारे में 10 अदभुत बातें।