ब्रह्मांड से जुड़े 10 रोचक तथ्य – universe facts in hindi

 

ब्रह्मां के फेक्ट आपको बताने के लिए इसे तीन स्तर में बांटा गया है। सबसे पहले स्तर पर आपको ब्रह्मांड के सारे सामान्य तथ्य जानने को मिलेंगे। दूसरे स्तर आपको ब्रह्मांड में खोजी गयी अद्भुत चीजे और कोन से रहस्य अभी नहीं सुलझे उसके बारे में बताया जाएगा। आखरी और तीसरे स्तर पर आप उन रहस्यों को जानेंगे जिस के सबूत अभी तक मिले नहीं है लेकिन ऐसा होने की संभावनाए है। यह रहस्य वो होंगे जो आपको सच में चौका देंगे। इनमे से कुछ तो हमारी समझ से भी परे है।

 

universe facts in hindi
Amazing full moon

 

यह पहला स्तर है जिसमे 30 सामान्य तथ्यों को आपके सामने रखा है। तो आइये शरू करते है पहले तथ्य से।

 

 

ब्रह्मांड के 10 अदभुत तथ्य – top 10 universe facts in hindi [1-10]

 

1. हमारे ब्रह्मांड की उम्र 13.7 अरब साल है। जो बिग बैंग से लेकर अब तक का समय है।

 

2. कहा जाता है कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति एक ऊर्जा से भरे बिंदु में से हुई थी। इस ब्रह्मांड की उत्पत्ति वाली थियरी को big bang से जाना जाता है। जिसकी 2 वैज्ञनिकों ने गलती खोज की थी।

 

3. हमारी गेलेक्सि का नाम मिल्की वे है जिसे हम मंदाकिनी के नाम से भी जानते है। यह शब्द संस्कृत भाषा से है। गेलेक्सि को हिंदी भाषा में आकाशगंगा कहते है।

Note : हमारी मिल्की वे गेलेक्सि के बारे में अदभुत जानकारी

 

4. हमारी गेलेक्सि की पडोशी गेलेक्सि का नाम एंड्रोमेडा गेलेक्सि है। जो हमारी गेलेक्सि से लगभग दो गुनी बड़ी है। यह बहुत ही रहस्यमयी गेलेक्सि है।

Note : एंड्रोमेडा गेलेक्सि के बारे में सब कुछ

 

5. अगर आप 1 मिनट में 100 तारे गिन सकेंगे, तो आप 2000 साल में एक पुरी आकाशगंगा गिन देगें। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि एक आकाशगंगा कितनी बड़ी होगी।

 

6. R-136 A-1 नाम का तारा ब्रह्मांड का सबसे चमकदार और विशाल तारा है, जो सूरज की तुलना में 8.7 मिलियन गुना ज्यादा चमकदार है।

 

7. ध लार्ज मेगालिनिक क्लाउड नाम की गेलेक्सि ब्रह्मांड की सबसे ज्यादा चमकदार गेलेक्सि है।

 

8. हमारे सूर्य के बाद सबसे नजदीकी तारा प्रोक्सिमा सेंच्युरी है।

 

9. अब तक का खोजा गया ब्रह्मांड का सबसे बड़ा तारा U.V.scuti है। जो हमारे सूर्य से 1700 गुना बड़ा है।

 

10. ब्रह्मांड अभी भी लगातार फ़ैल रहा है वो भी पहले के मुकाबले कई ज्यादा तेजी से। मतलब की हमारा ब्रह्मांड अब रुकने वाला नही है।

 

 

ब्रह्मांड के 10 अदभुत तथ्य – top 10 universe facts in hindi [11-20]

 

11. ब्रह्मांड की अब तक की खोजी गयी सबसे बड़ी गेलेक्सि IC 1101 है। जो abell 2029 नाम के समूह में आती है। इसमें 100 खरब तारे है और इतने ही ग्रह। यह गेलेक्सि हमारी गेलेक्सि से 50 गुना बड़ी है। जिस गेलेक्सि में इतने सारे तारे और ग्रह हो, फिर वहाँ पर एलियन लाइफ़ ना हो ऐसा कैसे हो सकता है।

Note : जानिए ब्रह्मांड की सबसे बड़ी गेलेक्सि के बारे में

 

12. क्या अंतरिक्ष में आपको बियर यानी की दारू मिल सकती है। हां, जरूर। हमारी पृथ्वी से 10,000 प्रकाश वर्ष दूर एक अल्कोहोल से बना हुआ बादल है। ये बादल इतना बड़ा है कि इसमें से 400 खरब बियर की बॉतले भरी जा सके। अगर यह हमे FFTमिल जाए तो पृथ्वी पर से बियर की सारी समस्या खत्म हो जाए।

 

13. जैसे हमारी पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगा रही है उसी तरह हमारा सूर्य भी सौर मंडल के सारे ग्रहों को लेकर हमारी आकाशगंगा का चक्कर लगा रहा है। सूर्य को आकाशगंगा का एक चक्र लगाने में 22.5 करोड़ साल जितना समय लगता है। अभी आकाशगंगा के जिस स्थान पर हमारा सूर्य है उस स्थान पर पिछली बार डाइनासोर के समय पर था।

 

14. साल 1925 से पहले वैज्ञानिक हमारी गेलेक्सि को ही पूरा ब्रह्मांड समझते थे। लेकिन जब एंड्रोमेडा गेलेक्सि की खोज हुई तब पता चला की हमारी जैसी अरबो गेलेक्सि इस ब्रह्मांड में मौजूद है।

 

15. हर आकाशगंगा के केंद्र में एक ब्लेक होल होता है। हमारी आकाशगंगा के केंद्र में भी एक है। इसका द्र्व्यमान हमारे सूर्य से 40 लाख गुना ज्यादा है।

 

16. साल 2016 में ही एंड्रोमेडा गेलेक्सि के अंदर 40 और ब्लैक होल को खोजा गया है। मतलब की एंड्रोमेडा गेलेक्सि के पास ब्लेक होल की कोई कमी नही है।

 

17. अंतरिक्ष यात्री कहते हैं कि, अंतरिक्ष गर्म धातु और वेल्डिंग धुएं की तरह गंध करता है।

 

18. ओरियन नक्षत्र (Orion constellation) अब तक का सबसे रहस्यमयी तारामंडल है। सारे धर्मो के प्राचीन ग्रंथों के साथ यह नक्षत्र जुड़ा हुआ है।

 

19. साल 1977 में वैज्ञानिको को 72 सेकंड के लिए एक रहस्यमय रेडियो सिग्नल मिला था। यह सिग्नल कहाँ से आया वो किसी को भी पता नहीं चला है। लेकिन माना जा रहा है कि वो किसी एलियन द्रारा दिया गया संकेत था।

Note : अंजान रहस्यमयी सिग्नल

 

20. Neutron star का घनत्व इतना ज्यादा होता है कि उनके केंद्र से लिया गया एक चम्मच पदार्थ भी 1 अरब टन वजन के बराबर होता है. न्यूट्रॉन स्टार का इतना घनत्व उनके तेज रफ़्तार से घूमने के कारण होता है।

 

 

ब्रह्मांड के 10 अदभुत तथ्य – top 10 universe facts in hindi [21-30]

 

21. ब्लेक होल का गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा होता है कि वहाँ से प्रकाश की रौशनी भी नही निकल सकती। मतलब की उसके क्षेत्र में जो भी आया वो बच के वापस नही आ सकता।

 

22. कहा जाता है कि चाँद से चीन की दीवार दिखती है। लेकिन सच बात तो यह है कि अंतरिक्ष से चीन का सिर्फ प्रदूषण ही दीखता है। यह दीवार तो सिर्फ अफवा है।

 

23. हम जिस ब्रह्मांड को देखते है, वो सिर्फ इसका 5% ही है। असली रहस्य तो कुछ और ही है। इसमें सबसे बड़े दो रहस्य डार्क मैटर और डार्क एनर्जी है।

Note : डार्क मैटर एक ऐसी चीज जो होकर भी नही है।

Note : डार्क एनर्जी ब्रह्मांड की सबसे बड़ी खोज

 

24. समग्र ब्रह्मांड में सिर्फ हमारी ही पृथ्वी एक ऐसी है, जहाँ पर जीवन है। अब तक हमे ब्रह्मांड के किसी भी और प्लेनेट पर कोई जीवन या एलियन लाइफ नही दिखाई दी है।

 

25. साल 1977 में नासा ने voyger-1 नाम के एक अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया था। इसने साल 2017 में हमारे सौर मंडल पार कर लिया था। इसके साथ ही वह इंसानो से सबसे ज्यादा दूर जाने वाला यान बन चूका है।

 

26. सितारों की जिस रौशनी को हम देखते है वो कई करोड़ो साल पुरानी होती है। क्योकि वो तारे हम सै इतनी दूरी पर होते है कि उनकी रौशनी को हम् तक पहुंचने में इतना समय लगता है। जैसे की सूर्य की रौशनी को पृथ्वी पर आने में 8 मिनिट जितना समय लगता है।

 

27. ब्रह्मांड में ग्रहों और तारो के बीच की दुरी इतनी ज्यादा होती है कि उसे किलोमीटर में नापा नही जा सकता। इसीलिए प्रकाश वर्ष का इस्तेमाल किया जाता है। एक साल में प्रकाश की रौशनी जितना अंतर तय करती है उस अंतर को प्रकाश वर्ष कहते है। प्रकाश एक सेकंड के अंदर 3 लाख किलोमीटर तय करता है। अब आप ही हिसाब लगा लीजिये की एक साल में यह अंतर कितना होगा। बारिश के मौसम में जो बिजली होती है उसकी गति भी इतनी ही होती है।

 

28. ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा जटिल वस्तु इंसान का दिमाग है। जिस के अंदर अरबो की संख्या में न्यूरॉन्स है। मतलब की ब्रह्मांड में दो ऐसी चीजें है जिसको जितना समजे उतना कम है। पहला हमारा दिमाग और दूसरा खुद ब्रह्मांड।

 

29. अंतरिक्ष में आकाशगंगाओ (galaxies) का भी एक समूह होता है। हमारी गेलेक्सि जिस समूह में आती है उसका नाम स्थानीय समूह (local group) है। इस समूह के अंदर एंड्रोमेडा गेलेक्सि के साथ और 30 गेलेक्सि अपना स्थान बनाई हुई है। इन सब गेलेक्सि में एंड्रोमेडा सबसे बड़ी है, जब की सबसे ज्यादा द्रव्यमान हमारी गेलेक्सि मिल्की वे का है।

 

30. ब्रह्मांड का कोई किनारा नही है और ना ही कोई केंद्र। छायद यह अनंत है। अगर यह सच है तो पता नही कोन कोन सी अदभुत चीजे होंगी हमारे ब्रह्मांड में। 

universe facts in hindi
Universe

 

Facts about universe in hindi

1. ब्रह्मांड की सबसे ठंडी जगह boomerang nebula है। विज्ञान के मुताबिक संभवित सबसे कम तापमान -273.15 ℃ होता है। जब की इस नेब्यूला का तापमान -272 ℃ से भी कम है। [ -273.15℃ इस तापमान को परम् शून्य तामपान कहा जाता है। इस तापमान की परिस्थिति में किसी भी चीज में रहे अणु-परमाणु की गति जीरो हो जाती है। इस तापमान को हांसिल करना लगभग ना के बराबर होता है। ]

 

2. जब कोई तारा खत्म होता है तो वो अपने द्र्व्यमान को अपने ही अंदर समाये जाता है। फिर एक समय पर इसकी घनता इतनी बढ़ जाती है कि यह खुद के ही द्र्व्यमान को संभाल नही पाता। फिर एक धमाका होता है और उससे जन्म लेता है एक ब्लेक होल।

 

3. डार्क मैटर ब्रह्मांड के वो कण है, जो ना तो हमे दिखाई देते है और ना तो हम उसे छू सकते है। बस उसके प्रभाव को ही हम अनुभव कर सकते है। इसकी मात्रा हमारे ब्रह्मांड में 26% है। जब की आम कण जिसे हम देख रहे है वो  हमारे ब्रह्मांड का सिर्फ 4%हिस्सा ही है।

 

4. हमारा ब्रह्मांड लगातार फ़ैल रहा है। समय के साथ गुरुत्वाकर्षण बल की वजह इसकी गति को कम हो जानी चाहिए थी, लेकिन इसके फैलने की गति पहले के मुकाबले बढ़ती जा रही है। यह कैसे हो सकता है। यह एक रहस्यमय ऊर्जा है, इसीलिए वैज्ञानिको ने इसे डार्क एनर्जी का नाम दिया है। इसकी मात्रा हमारे ब्रह्मांड में 69% है।

 

5. अभी हम जहाँ पर रह रहे है वो तीन आयाम में है। वो तीन आयाम यह है। आगे-पीछे, ऊपर-नीचे, आस-पास। लेकिन वैज्ञानिक कह रहे है कि समय चौथा आयाम है। चौथे आयाम में समय का कोई मूल्य नही होता। लेकिन यह समझना थोड़ा मुश्कल है।

 

6. अगर हम पृथ्वी को दबाकर एक दाने जितंना छोटा कर दे तो यह एक ब्लेक होल में बदल जाएगी और पूरे सौर मंडल को अपने अंदर निगल लेगी।

 

7. एंटी मेटर ब्रह्मांड का एक अदभुत करिश्मा है। यह सामान्य कण का विरुद्ध कण होता है। यह इतना शक्तिशाली होता है की इसके सिर्फ 10 ग्राम से हम एक स्पेसशीप को मंगल ग्रह पर 1 महीने में ही भेज सकते है।

⏩ एंटी मेटर के बारे में सब कुछ

 

8. आपनेब्लेक होल के बारे में तो सुना ही होगा। छायद आपने कुछ साल पहले ब्लेक होल की खिंची हुई फोटो को भी देखा होगा। लेकिन क्या आपके मन में कभी यह ख्याल आया है कि ब्लेक होल की दूसरी तरफ क्या होता है। उसका जवाब है वाइट होल। वाइट होल एक ऐसी चीज होती है, जो अपने अंदर की सारी चीजें बहार फेकती है। लेकिन यह अब तक की सिर्फ थियरी है। इसका प्रमाण अभी तक ब्रह्मांड में मिला नही है।

 

9. हाल ही में वैज्ञानिको ने अनुमान लगाया है कि हमारी गेलेक्सि में 36 जितनी एडवांस सिविलाइज़ेशन हो सकती है। मतलब की ऐसी एलियन लाइफ जो हमसे कही ज्यादा आगे हो।

⏩ हमारी गेलेक्सि मिल्की वे के बारे में सब कुछ

 

10. ब्रह्मांड इतना बड़ा है कि अगर हम प्रकाश की स्पीड से चले तो भी हमे ब्रह्मांड के सफर में करोड़ो साल लग जाएंगे। लेकिन ब्रह्मांड में एक रहस्यमय जगह होती है, जिसे वॉर्म होल कहते है। यह समय और अंतरिक्ष को मोड़ देता है। दूसरे शब्दों में यह जगह ब्रह्मांड की दो जगहों को जोड़ता है। लेकिन यह अब तक एक थियरी ही है। इसके अस्तित्व होने का कोई भी प्रमाण अभी तक मिला नही है।

 

11. एक थियरी है, जिसके मुताबिक हर ब्लेक होल के अंदर एक ब्रह्मांड होता है। यहाँ तक की हमारा ब्रह्मांड भी किसी एक ब्लेक होल में ही है। अगर यह सच है तो सोचिये, असली ब्रह्मांड कितना बड़ा होगा।

 

12. समांतर ब्रह्मांड के मुताबिक हमारे ब्रह्मांड जैसे कई और ब्रह्मांड मौजूद है, जहाँ पर हमारे ब्रह्मांड की दूसरी संभावनाए होती है। जैसे की अगर आप इस ब्रह्मांड में एक लेखक है तो दूसरे ब्रह्मांड में एक शिक्षक होंगे, तीसरे में एक्टर होंगे। इस तरह जितनी भी आपकी संभावनाए हो सकती है उतने ब्रह्मांड होंगे। लेकिन इसके साथ बाकी की सारी चीजे समान ही रहेगी।

 

13. मल्टीवर्स की थियरी के मुताबिक हमारा ब्रह्मांड एक बड़े से बुलबुले में बना हुआ है और अंतरिक्ष में ऐसे अंनत बुलबुले बने हुए है।

 

14. अगर आपको विज्ञान पसंद हो तो आपको पता ही होगा की ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा गति प्रकाश की है। किसी भी चीज की गति इससे ज्यादा संभव नही है। लेकिन अगर में आपको कहु की ऐसा एक कण है जो प्रकाश से भी तेज हो। उसका नाम टेकयोन्स है। लेकिन यह सिर्फ एक थियरी ही है।

 

15. स्ट्रिंग थियरी के मुताबिक ब्रह्मांड के अंदर 26 आयाम (Dimension) है। इस बात को सबसे पहले लोगो ने मजाक में निकाल दिया था, लेकिन बाद में इस थियरी ने कई रहस्य खोले,, उसके बाद इस थियरी को गंभीरता से लिया गया।

 

16. आपने आगे जाना की वाइट होल, ब्लेक होल और वॉर्म होल क्या हॉता है। क्या हो अगर यह तीनों एकदूसरे से जुड़े हो। एक थियरी के मुताबिक ब्लेक होल की दूसरी तरफ वाइट होल होता है और वॉर्म होल इन दोनों साइड को जोड़ने का काम करता है। ब्लेक होल में जाके वॉर्म होल के जरिये सफर करके और वाइट होल से हम एक दूसरे ब्रह्मांड में पहुँच सकते है।

 

17. जब तारे का ईंधन खत्म हो जाता है तो वो एक ब्लेक होल में बदल जाता है, यह बात पूरी तरह से सच नही है। जिन तारो का द्र्व्यमान कम होता है वो एक न्यूट्रॉन स्टार में बदलते है।

जानिए पिरामिड के रहस्य

Leave a Comment