Amazon rainforest

दुनिया का सबसे बडा वर्षावन या फिर कहे जंगल अमेज़ॉन है।  आज हम जानेंगे इस अजीबो गरीब जंगल के बारे में। तो चलिए जानते है।
जंगल का क्षेत्र
अमेजोन जंगल का क्षेत्र 2.1 million mile^2 है। इसका क्षेत्र आपको इस तरह पता नहीं चलेगा, मै आपको समजाता हूं। हमारे देश भारत का क्षेत्रफल (एरिया) 3.28 मिलियन km^2 है, जब की अमेज़ॉन जंगल का क्षेत्रफल 5.5 मिलियन km^2 है। मतलब की हमारे देश के क्षेत्रफल से लगभग डबल।
अमेज़ॉन जंगल 9 देशों में फैला हुआ है। 60% ब्राज़ील  मै, 13%पेरू मैं, 10% कोलंबिया में और 17% अन्य 6 देशों ( venezuela, ecuador, Bolivia, Guyana, suriname, french Guiana ) में पड़ता है। इन सारे देश के तो जलवे है जलवे।
अदुभुत जंगल के बारे मैं
अमेज़न वर्षावन का अस्तित्व 550 लाख साल पहले से है। इस जंगल में लगभग 390 अरब पेड़ है और उनकी 16,000 से भी ज्यादा प्रजातिया है। इनमे 40,000 जितने अलग तरह के पौधे भी है। इतने सारे पेड़ मिलकर दुनिया का 6% से 8% ऑक्सिजन उत्तपन करते है। (20% अफवा है।) इसी वजह से अमेज़ॉन को हमारी पृथ्वी का फेफसा (lungs of Planet ) कहा जाता है।
यहाँ पर पेड और पौधों की मात्रा का आप इसी पर से अंदाजा लगा सकते हो की सूर्य की जो रौशनी होती है, वो यहाँ की जमीन पर तक नहीं पहुँच सकती और अगर पहुचती भी है तो छायद 1 प्रतिशत (1%)
जंगल के जंगली जानवर
अमेज़ॉन वर्षावन में 3000 से भी ज्यादा प्रकार की मकड़ियां (spider) मौजूद हैं इन सारी मकड़ीयो में ज्यादा खतरनाक मकड़ी टारन्टूला है। इसका जहर इतना खतरनाक है, इतना खतरनाक है कि जान लगभग ही बच सके। इसके शरीर के जो बाल होते है वो भी तीर जितने घातक होते है।
Amazon forest
Tarantula spider

 

अमेजोन जंगल के अंदर बुलेट एन्ट पाई जाती है। इसका डंक इतना दर्दनाक होता है कि लगने पर एक गोली जैसा दर्द होता है। इसीलिए इसका नाम बुलेट एन्ट है।
अमेज़ॉन के मच्छर भी जानलेवा होते है, जंगल के वातावरण में पानी की नमी होने की वजह से मच्छर हमेशा रहते है। कहते है कि अमेज़ॉन जंगल में कम कपड़े पहन के जाना मच्छरों को सामने से दावत देने जैसा है।
अमेज़ॉन जंगल में 100 प्रकार के मेंढक अब तक मिले है। ए मेंढक दिखने में बहोत ही रंगीन और आकर्षक लगते है, लेकिन इ मेंढक भी जहरीले होते है।
दुनिया का सबसे बड़ा और खतरनाक साँप कोन सा है? एनाकोंडा। अमेजोन के जंगल में यह साँप मिलता है। ए साँप वहा की नदी में ज्यादातर रहता है। कभी देखने का मन हो तो जाना इस जंगल में।
अगर यहाँ पर जंगली जानवरों की बात करे तो उसमे पहला नाम आता है “खुनी देंदुआ” का। जो शेर से कुछ कम नहीं है। लेकिन अच्छी बात यह है कि ए इंसानो पर जल्दी हमला नही करते।
इसमें अबतक 25 लाख  जितने अलग तरह के कीड़े (insects) मिले है। उनमें बहोत से जहरीले ही है।
अमेज़ॉन जंगल में बहुत सारे अलग अलग दिखने वाले पक्षी मिले है कुछ 1300 प्रजाति के आसपास। उनमे से कुछ दिखने बहुत ही सुंदर होते है मेरा तो फेवरिट ये है।
अमेज़ॉन नदी के अंदर 3000 के आसपास मछलियों की अलग प्रकार की प्रजातियां भी मौजुद है। इसमें आप सब की फेवरिट पीराहना भी आती है। इतनी बड़ी नदी है होगी ही।
Bonus fact- 427 प्रजाति के mammals भी उपलब्ध है।
यह अमेजोन जंगल का दूसरा भाग है। यह भाग ठीक उसके बाद से ही शुरू हुआ है। अगर आपने वो नही पढ़ा है तो कृपया पहले उसे पढ़े।
Amazon jungle part 1 ⏩⏩ Click here

जल स्त्रोत

अमेज़ॉन जंगल की सबसे बड़ी नदी है अमेज़ॉन। हां, यह नदी का नाम भी इस जंगल के नाम पर से रखा गया है। यह नदी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, पहले नंबर पर नाइल है। वैसे कहने को तो अमेज़ॉन नदी दूसरे स्थान पर आती है लेकिन अगर पानी और कद की नजर से देखे तो पहले नंबर पर है। यह नदी 6400 km जितनी लम्बी है। इस नदी में 1100 से भी ज्यादा और नदियाँ मिलती है। देखने वाली बात तो ए है कि इनमे 17 नदिया तो 1000 माइल जितनी लंबी है। अमेज़ॉन जंगल को पृथ्वी के फेफडे माना जाता है, लेकिन अमेज़ॉन नदी खुद इस जंगल की जीवन शक्ति (life force) है।
कुछ जगहों पर इस नदी की चौड़ाई 140 km जितनी है, मतलब की दो किनारे के बीच 140 किलोमीटर जितनी लंबाई है। अगर हम एक किनारे पर खड़े हो तो उसका दूसरा किनारा देखना भी असंभव है। 140 km जितनी लंबाई सिर्फ नदी के दो किनारों की, हम सोच भी नही सकते की वो कितनी लंबाई होगी। लेकिन बारिश के समय पर यह नदी और भी खतरनाक हो जाती है और इसकी चौड़ाई 190km हो जाती है। अब जरा सोच कर देखिए  की इतनी चौड़ी नदी में कितना पानी होगा। (अब कोई नदी को समुद्र के साथ नही तोलेगा।)

फायदे ही फायदे

विश्व के अंदर जितने भी anti cancer ( केंसर प्रतिरोधक) पौधे है। उनमे से 70% प्रकार के तो सिर्फ अमेज़ॉन में पाए जाते है।
ऐमज़ॉन जंगल में खाने की कोई कमी नही है, यहँ पर 3000 प्रकार के ऐसे फल उगते है जिसे हम खा भी सकते है।

अमेज़ॉन जंगल की आग

पिछले साल ही इस जंगल में अब तक की सबसे बड़ी आग लगी थी। इसी साल में आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा हुई थी।
2013 में ब्राजील के आमेजन जंगल में 39584 आग लगने की घटना हुई थी। 2014 में आग लगने की 62691 घटना सामने आयी। 2015 में 57545, 2016 में 76185, 2017 में 57870 और 2018 में 45086 आग लगने की घटना आमेजन के जंगलों में हुई। 2019 में जनवरी से जुलाई तक 80626 आग लगने की घटना ब्राजील क्षेत्र के आमेजन जंगलों में घट चुकी है।
अंदाजा लगाया गया है कि पिछले 50 सालो में इस जंगल को 20% जितना खत्म कर दिया गया है। इस वर्षावन के नष्ट होने के पीछे हम इंसान ही है। इस वर्षावन में मिल रहे खनिज के लिए और यहॉ के पेड़ों को काटकर व्यपार के लिए  इस जंगल को बहोत बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा कारण जो बताया जा रहा है वो है खेती और चरवाहों के लिए जानबूझ कर आग लगाना। यहाँ पर कई बार इसी वजह से आग लगाई गई है।

The awesome facts

जंगल को बचाने के लिए नॉर्वे देश ने 2008 में 1बिलियन डॉलर (7600 करोड़ रुपए) डोनेट किये थे।
अमेज़ॉन शब्द को ग्रीक भाषा की प्राचीन कथाओं में से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है – लड़ाकू महिला
कहते है कि जंगल के अंदर 2.5 लाख अलग अलग तरह के लॉगो की जातिया रहती है। और लगभग 170 जितनी उनकी खुद की अलग तरह की भाषाए भी है। इनमें से 50 से ज्यादा जाती तो ऐसी है जिन्होंने कभी हमारी इस विकसित दुनिया से संपर्क भी नहीं किया है, उनके लिए जैसे हम है ही नहीं।

साल 2010 में इस प्यारे जंगल के अंदर बहोत बड़ा सूखा पड़ा था। और इसकी असर विश्व के तापमान (global warming) पर भी हुई थी।

 यह अनुमान है कि अगर जलवायु परिवर्तन से दुनिया के तापमान में केवल 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है तो अमेज़ॅन वर्षावन का 75% भाग नष्ट हो जाएगा।
यदि आप अमेज़ॅन में बारिश में पकड़े गए , तो आपको अपना छाता खोजने के लिए लगभग 10 मिनट मिल सकते है। क्योकि यहाँ के पेड़ की गिचता इतनी ज्यादा है कि बारिश के लिए नीचे जमीन तक पहुंचने में 10 मिनट लग सकते हैं।
सहारा रेगिस्तान फॉस्फोरस की आपूर्ति करके अमेज़न वर्षावन को काफी हद तक प्रभावित करता है जो कि यह आवश्यक भी है।  फॉस्फोरस युक्त धूल अटलांटिक महासागर में हवा के माध्यम से सहारा रेगिस्तान से उड़ती है और अमेज़ॉन  वर्षावन को पनपने में मदद करती है।
मतलब की सहारा रेगिस्तान जो है वो ऐमज़ॉन जंगल को भी असर करता है।
आपको इस वर्षावन में सबसे अच्छा क्या लगा, कमेंट में बताना।
तब तक के लिए अलविदा।

Leave a Comment