Benefits of mediation ध्यान के फायदे

मैने आगे कहा उस तरह ध्यान के अनगिनत फायदे है। ध्यान से सिर्फ मानसिक तरह ही नही, बल्कि शारीरिक और आध्यात्मिक फायदे भी होते है। तो चलो जानते है ध्यान के फायदे के बारे में।
दिमाग और मैडिटेशन
मैडिटेशन करने से सबसे पहले तो आपके चेतन मन और अवचेतन के बीच का कनेक्शन मजबूत होता है। इससे आप जो सोचते हो वो करने के लिए मजबूत हो जाते हो। ध्यान से दिमाग पर भी फर्क होता है। ध्यान दिमाग की स्थिति को भी बदलता है। एक प्रयोग के अनुसार सिर्फ 8 हप्ते की मैडिटेशन से आपके दिमाग की साइज़ बदल जाती है। उससे हमारे दिमाग के बुरे भाग कम होने लगते है और जो हमारे शरीर के लिए अच्छे हे वो बढ़ने लगते हैं।
Dhyaan kaise kare
Mind boost
दिमाग की बाई तरफ का भाग इंसान की समझने और सिखने की क्षमता होती है। अगर आपकी कोई चीज को समझने की शक्ति कमजोर है तो ध्यान जरूर करे। हमारे दिमाग का एक भाग होता है pcc, जो की हमारे मन में आ रहे विचारो के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आपके मन में बहुत फालतू के विचार आते हो तो आज से ही मैडिटेशन शुरू कर दिजीए। मैडिटेशन से आपके अंदर अपने विचारों को कंट्रोल करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आपके मन में सिर्फ काम के ही विचार आएँगे। उससे आपकी focus और एकाग्रता में बहुत ही  बढ़ जाएगी।
Meditation meaning in hindi
Over thinking decrease

हमारे अंदर की भावनाएं
ध्यान से हमारे अंदर अच्छी भावनाओ का विकास भी होता है। आजकल के लोग ज्यादातर अपने लिए ही सोचते है। इसकी वजह है उनकी जीवन शैली। आजकल लोगो को अपने जीवन के अलावा कुछ दीखता ही नही है। ध्यान से दया जैसी भावनाए बढ़ती है और साथ ही लोगो के प्रति दूसरे भाव भी बढ़ते है।
ऐसा नही है कि ध्यान से सिर्फ अच्छी भावनाए ही बढ़ती है। मैडिटेशन से बुरी असरे भी दूर होती है। इससे चिंता, तनाव, डर जैसी चीजो से भी बाहर आते हो।
आदतों पर असर
ध्यान से हमे बुरी आदतों में भी मदद मिलती है। आज बहुत से लोगो को कुछ खराब आदते होती है, जिसे वो छोड़ना तो चाहते है लेकिन छोड़ नही पाते। ध्यान  की वजह से हमारे दिमाग में रहा हुआ dpc भाग की जो इच्छाशक्ति(will power) के लिए होता है उस पर असर होता है। उससे हमारी विल पावर बढ़ती है और किसी भी आदत को छोड़ने में मदद करता है। इससे अलग ध्यान हमे अच्छी आदतों बनाने में भी मदद करता है।
शरीर की क्षमता
हमारी हेल्थ के लिए भी मैडिटेशन बहुत ही अच्छा है। ध्यान से छोटी से लेकर कई बड़ी बीमारी भी ठीक हो सकती है। अगर किसी को ब्लड प्रेशर की बीमारी हो तो ध्यान उसके लिए फायदेमंद है। 2 से 3 महीने में उसके स्वास्थ्य में बदलाव नजर आने लगेगा। मैडिटेशन से सिरदर्द से लेकर बड़ी बीमारियां ठीक होने के बहुत से उदाहरण है।
मैडिटेशन से शारीरिक समस्या भी ठीक होती है। जैसे की अगर किसीका वजन ज्यादा या कम है तो ध्यान उसमे हमारी मदद करता है। जिससे हमें एक परफेक्ट शरीर भी मिलता है।
आसपास के लोगो पर प्रभाव
ध्यान का एक और भी लाभ है। आजकल लोग खुद को अच्छा दिखने के लिए मार्किट में मिल रही कॉस्मेटिक क्रीम का इस्तेमाल करते है। लेकिन अगर आप मैडिटेशन करते हो तो आपको कीसी क्रीम की जरूरत नही पड़ती। आपके चहरे पर हमेंशा एक कुदरती चमक दिखती है और हमारा मन प्रसन्न रहता है।
ध्यान कि वजह से हमारे अंदर एक पॉज़िटिव ऊर्जा का अनुभव होता है। जिससे हमारे आसपास एक आभामंडल बनता है, जिससे  आसपास के लॉगो का ध्यान आपकी तरफ आता है।
Dhyan ka anubhav
Aura

एकाग्रता और आत्मविश्वास
हमे अपने जीवन में सबसे ज्यादा जरूरत होती है एकाग्रता और आत्मविश्वाश की। मैडिटेशन का सबसे बड़ा फायदा भी यह है। 
Meditation concentration
Focus and believe
अगर हममे एकाग्रता अच्छी होगी तो हम किसी भी काम को जल्दी और ज्यादा अच्छी तरह से कर सकते है। ध्यान से हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मविश्वाश हमारे लिए कितना जरूरी है वो तो हम सब जानते ही है। इससे हमारा कोई भी काम बहुत ही सरलता से हो जाता है और किसी भी काम का डर मन में से दूर हो जाता है।
ए तो थे ध्यान के कुछ ही लाभ। मैडिटेशन के कई और भी बड़े फायदे है, वो हम जानेंगे अगली बार।
तब तक के लिए अलविदा।
Meditation-ध्यान कैसे करे⏩Meditation-ध्यान इस तरह करे

Leave a Comment